May 15, 2026

तेंदूपत्ता बोनस राशि दिलाने की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी को आज विधायक निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा

बीजापुर, 15 मई । जिले के पामेड़ क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्राहकों ने पिछ्ले चार वर्षों से लंबित तेंदूपत्ता बोनस राशि दिलाने की मांग को लेकर बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी को आज शुक्रवार काे विधायक निवास पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विगत चार वर्षों से तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का भुगतान नहीं किया है। ज्ञापन में बताया गया कि समिति के अंतर्गत 23 फड़ संचालित हैं, जहां संग्राहक मेहनत से तेंदूपत्ता एकत्र करते हैं, लेकिन बोनस की राशि नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संग्राहकों ने आरोप लगाया कि जब वे बोनस राशि के बारे में पूछते हैं, तो पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा देते हैं।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस पाने का अधिकार है। गरीब आदिवासियों की मेहनत पर डाका डालने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई हो। विधायक मंडावी ने शासन-प्रशासन से मांग की है, कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी पाए जाने पर प्रबंधक रामाराव व्ही. के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए तथा संग्राहकों के चार वर्षों के लंबित बोनस का भुगतान तत्काल किया जाए। विधायक ने यह भी कहा है कि यदि मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पामेड़ क्षेत्र के ग्रामीण एवं तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित थे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.