May 21, 2026

कांकेर पुलिस की नई पहल “ग्रीन पेट्रोलिंग” सेवा का हुआ शुभारंभ

कांकेर , 21 मई । जिले में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और रात्रिकालीन गश्त को अधिक प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस ने आज गुरूवर काे “ग्रीन पेट्रोलिंग” इलेक्ट्रॉनिक पेट्रोलिंग वाहन सेवा की शुरुआत की है। इस पहल से आधुनिक और स्मार्ट पुलिसिंग को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कांकेर सांसद भोजराज नाग एवं कांकेर विधायक आशाराम नेताम द्वारा कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। ग्रीन पेट्रोल” वाहन शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगी। कांकेर पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, वाहन चलाते समय सतर्क रहें, पुलिस निर्देशों का पालन करें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस काे दें।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.