May 23, 2026

बस्तर में विकास की नई पहल पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण किया जाएगा।

रायपुर 23 मई । आकाशवाणी के प्रादेशिक समाचार एकांश के समसामयिक विषयों पर आधारित कार्यक्रम ‘‘बातों-बातों में’’ के अंतर्गत इस बार बस्तर संभाग में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद स्थानीय लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही अभिनव पहलों पर विशेष चर्चा प्रस्तुत की जाएगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में शांति, सुरक्षा और विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण आज शनिवार को आकाशवाणी केन्द्र रायपुर से एफएम एवं प्राईमरी चैनल पर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों द्वारा इसका रिले प्रसारण भी किया जाएगा।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.