May 27, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषितम् साझा कर बताया दृढ़ संकल्प का महत्व

नई दिल्ली, 27 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दृढ़ता, धैर्य और निरंतर प्रयास की शक्ति को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा कि बड़े से बड़े लक्ष्य को भी सतत प्रयास और मजबूत संकल्प के बल पर हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आज एक्स पर लिखा, “निरंतर प्रयास, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आज देशवासी इसी भावना से भारतवर्ष को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने यह सुभाषितम् साझा किया, “यो यमर्थं प्रार्थयते तदार्थं चेहते क्रमात्। निश्चितं स तमाप्नोति न चेदर्थान निवर्तते।।" इसका का अर्थ है कि जो व्यक्ति किसी लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा रखता है और उसे हासिल करने के लिए निरंतर, व्यवस्थित एवं धैर्यपूर्वक प्रयास करता है, वह निश्चित रूप से अपने उद्देश्य तक पहुंचता है, बशर्ते वह बीच रास्ते में हार न माने और अपने संकल्प से पीछे न हटे।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.