June 01, 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज के समक्ष दो दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

जगदलपुर, 01 जून । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशाील माैर्य के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की जनहितैषी विचारधारा और नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का बढ़ता जुड़ाव इस बात का प्रमाण है कि देश और प्रदेश की नई पीढ़ी कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पसंद कर रही है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जनता के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे संघर्षों और जनकल्याणकारी सोच से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह कांग्रेस के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास और संगठन की मजबूत होती पकड़ का स्पष्ट संकेत है।

उन्होंने सभी नवप्रवेशी साथियों का अभिनंदन करते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। युवाओं के इस उत्साहपूर्ण जुड़ाव ने संगठन में नई उम्मीद और जोश का संचार किया।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.