June 03, 2026

नेपाल यूएनजीए के 81वें सत्र के अंतर्गत प्रथम समिति का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है।

काठमांडू, 03 जून । नेपाल संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के अंतर्गत प्रथम समिति (निःशस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा) का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। संयुक्त राष्ट्र में नेपाल के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत लोक बहादुर थापा ने इसे देश के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा तथा वैश्विक निःशस्त्रीकरण के प्रयासों के प्रति नेपाल की सात दशक से अधिक पुरानी प्रतिबद्धता को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता है।

प्रथम समिति का अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजदूत थापा ने सदस्य देशों द्वारा नेपाल पर जताए गए विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। न्यूयॉर्क स्थित नेपाल के स्थायी मिशन के अनुसार, उन्होंने इस जिम्मेदारी को निष्पक्षता, पारदर्शिता और समावेशिता के सिद्धांतों के आधार पर प्रभावी ढंग से निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति निःशस्त्रीकरण, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और विश्व शांति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा तथा निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस समिति की अध्यक्षता मिलना नेपाल की अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रतिष्ठा और वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती सक्रियता का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.