June 08, 2026

सुशासन तिहार 2026 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे।

रायपुर ,8 जून । छत्तीसगढ़ में सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत आज साेमवार काे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विशेष रूप से जनसंपर्क और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर केंद्रित रहेगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री किसी भी गांव में अचानक पहुंच सकते हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री गांवों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों में शामिल होकर आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे। वे केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लेंगे तथा लाभार्थियों से योजनाओं के प्रभाव की जानकारी प्राप्त करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों और जन शिकायतों के निराकरण की स्थिति पर चर्चा होगी। दिनभर के प्रशासनिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे रायपुर स्थित जोरा मॉल में फिल्म ‘भाग्य विधाता’ के प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं और अन्य विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी भी संभावित है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.