June 15, 2026

राष्ट्रपति मुर्मु ने पारंपरिक मिनिएचर कला शैलियों के कलाकारों से मुलाकात की

नई दिल्ली, 15 जून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को भारत की पारंपरिक मिनिएचर कला शैलियों के कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की और उनके काम को देखा।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति भवन के 'आर्टिस्ट-इन-रेसिडेंस' कार्यक्रम के तहत वहां रह रहे 11 कलाकारों ने राजस्थानी जैसी अलग-अलग कला शैलियों का प्रदर्शन किया। इसी दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने आज इन कलाकारों से मुलाकात की और उनके काम को देखा।

'आर्टिस्ट-इन-रेसिडेंस' कार्यक्रम भारत की कलात्मक परंपराओं की भावना का जश्न है, जो सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवित कला परंपराओं की अहम भूमिका को फिर से रेखांकित करता है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.