June 23, 2026

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।

रायपुर 23 जून । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।यह अहम बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। प्रशासनिक स्तर पर इस बैठक को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और सभी विभागों के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया है।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे अपने निवास से नवा रायपुर मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक होगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक आर्थिक मामलों की मंत्रिपरिषद समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में शासकीय कार्यों का संचालन करेंगे।

कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के कई विभागों से जुड़े नीतिगत मामलों और अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में मुख्य रूप से वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) से जुड़े अहम मुद्दों पर विशेष चर्चा होने की पूरी संभावना है। प्रदेश के विकास और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई प्रस्तावों पर आज कैबिनेट की मुहर लग सकती है।हाल ही में राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों और राजनीतिक हलचलों के बीच आयोजित हो रही इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.