June 24, 2026

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मोती नगर में डीसिल्टिंग के काम का निरीक्षण किया।

नई दिल्ली, 24 जून । दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को मोती नगर में गाद निकालने (डीसिल्टिंग) के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हरीश खुराना और विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मॉनसून से पहले हमारे अधिकारी, सीनियर अधिकारी और चीफ इंजीनियर पूरी दिल्ली में सड़कों पर बने पीडब्ल्यूडी के स्टॉर्मवॉटर ड्रेन (बारिश का पानी निकालने वाले नालों) से गाद निकालने के काम की निगरानी कर रहे हैं। हमारे पास दो साल के मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट हैं, लेकिन जब तक हम खुद मौके पर जाकर काम का निरीक्षण नहीं करते, तब तक हमें असल स्थिति का पता नहीं चलता। उन्होंने कहा कि आज कीर्ति नगर और मोती नगर के दौरे के दौरान यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए कि सभी काम समय पर और बेहतरीन स्टैंडर्ड के साथ पूरे किए जाएं।

विधायक हरीश खुराना ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि आज मोती नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कीर्ति नगर स्थित सतगुरु रामदास मार्ग का मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान क्षेत्र में जलभराव की समस्या, सड़कों की वर्तमान स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषयों का विस्तृत जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के स्थायी एवं समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

विधायक हरीश खुराना ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा, सुचारु आवागमन और बेहतर आधारभूत संरचना सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के समाधान और मोती नगर विधानसभा के समग्र विकास के लिए हम पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत हैं।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.