June 26, 2026

तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

धमतरी, 26 जून । धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम कपालफोड़ी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो आठ वर्षीय मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मोहर्रम की छुट्टी होने के कारण दोनों बच्चियां सुबह लगभग साढ़े नौ बजे गांव के बाजार चौक स्थित तालाब में नहाने गई थीं।

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार की चचेरी बहनें थीं। इसी दौरान गांव की प्रेमिन बाई भी तालाब में नहाने पहुंचीं। उन्होंने तालाब किनारे दोनों बच्चियों के कपड़े और बाल्टी देखे, लेकिन बच्चियां नजर नहीं आईं। आशंका होने पर उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तलाश की गई, जिसमें दोनों बच्चियों के शव तालाब से बाहर निकाले गए।

मृतक बच्चियों की पहचान गीतिका साहू (8 वर्ष), पिता नारद साहू तथा खुशबू साहू (8 वर्ष), पिता दीपक साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.