June 29, 2026

आआपा दिल्ली में दवा खरीद से जुड़े घोटाले में आरोपित वत्सला अग्रवाल की नियुक्ति को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा

नई दिल्ली, 29 जून। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने सोमवार को दिल्ली में दवा खरीद से जुड़े घोटाले में आरोपित वत्सला अग्रवाल की नियुक्ति को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि यह किसी एक अधिकारी द्वारा किया गया घोटाला नहीं, बल्कि इसमें कई अन्य भी शामिल होंगे।

भारद्वाज ने एक रिपोर्ट को दिखाते हुए आरोप लगाया कि फरवरी 2025 में सरकार बने के बाद से दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की खरीद प्रक्रिया शुरु करने का निर्णय लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद डीजीएचएस के तहत वत्सला अग्रवाल की नियुक्ति की गई और उसी दौरान बड़े पैमाने पर खरीद संबंधी टेंडर जारी किए गए।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने सवाल उठाया कि वत्सला अग्रवाल को डीजीएचएस का दायित्व क्यों दिया गया और उनकी नियुक्ति उपराज्यपाल ने किन परिस्थितियों में की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पहले माहौल बनाया कि सारी खरीद सीपीए के माध्यम से ही होगी और उसके बाद सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

आआपा नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगया कि 10 लाख रुपये कीमत की मशीन 33 लाख रुपये में खरीदी गई, जबकि 25 लाख रुपये की मशीन की खरीद एक करोड़ 10 लाख रुपये में की गई। उन्होंने कहा कि ओआरएस की खरीद में भी बड़े भ्रष्टाचार किया गए। उनके अनुसार, 15 रुपये का एक ओआरएस पैकेट लगभग 200 रुपये में खरीदा गया और 50 लाख पैकेटों की खरीद की गई।

भारद्वाज ने अस्पतालों के लिए बेडशीट की खरीद में भी घोटाला का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जेम पोर्टल पर 150 रुपये में उपलब्ध चादरें दिल्ली सरकार ने लगभग 450 रुपये प्रति चादर की दर से खरीदीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लगभग 15 हजार बेड की क्षमता है, लेकिन उससे कहीं अधिक संख्या में बेडशीट की खरीद की गई।

सौरभ भारद्वाज ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.