June 30, 2026

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्य तिथि पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 30 जून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को डॉ. साहिब सिंह वर्मा की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के साथ साहिब सिंह वर्मा के पुत्र एवं दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, महामंत्री विष्णु मित्तल, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी, प्रवक्ता यासिर जिलानी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. साहिब सिंह वर्मा ने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित किया। वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि डॉ. साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों की समस्याओं को उन्होंने हमेशा मजबूती से उठाया और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयास किया।

मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. साहिब सिंह वर्मा की सादगी, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार और दिल्ली की जनता सदैव उनके योगदान को याद रखेगी और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि इसे पहले आज घेवरा स्थित समाधि स्थल पर डॉ. साहिब सिंह वर्मा के परिजनों पत्नी साहिब कौर, ज्येष्ठ पुत्र एवं दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं छोटे पुत्र सिद्धार्थ साहिब सिंह ने सपत्नीक हवन किया। हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया आदि ने दिल्ली वालों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित की।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.