July 06, 2026

लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे ग्राम सचिवों के स्थानांतरण की मांग

रायगढ़, 06 जुलाई ।रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के कद्दावर आदिवासी नेता रवि भगत ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लैलूंगा को पत्र लिखकर लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे ग्राम सचिवों के स्थानांतरण की मांग की है।

रवि भगत ने अपने आवेदन में लिखा है कि लैलूंगा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पिछले कई वर्षों से ग्राम सचिव एक ही जगह पर पदस्थ होने के कारण गांव के ग्रामीणों के काम को करने में मनमानी करते हैं, लापरवाही करते हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, और कई सचिव पुराने सरपंचों के इशारे में नए सरपंचों के काम को ठीक से नहीं कर के लगातार परेशान कर रहे हैं। कई जगह लंबे समय से एक स्थान पर रहने से भ्रष्टाचार की भी खबर आती रहती है। निवेदन है कि विकास खंड के सभी सचिव को एक ग्राम पंचायत से दूसरे ग्राम पंचायत में स्थानांतरण करना अति आवश्यक है। जिससे गांव के ग्रामीणों का भला हो सके

रवि ने उक्त विषय पर तत्काल कार्यवाई करने की मांग की है। मांग पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है |

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.