July 04, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से माेटरसाइकिल सवार युवक की हुई माैत

जगदलपुर, 04 जुलाई । जिले के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम जाटम के पास आज शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक माेटरसाइकिल सवार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां माेटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। वहीं पुलिस आरोपित वाहन चालक की तलाश कर रही है।

परपा पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार नियानार निवासी दीपक बघेल (22 वर्ष) आज शनिवार सुबह माेटरसाइकिल लेकर घर से किसी काम से दूसरे मोहल्ले तक जा रहा था, इस दाैरान घर से 1 किमी दूर ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने माेटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची, वहीं दीपक के परिजन भी आ गए।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.