July 08, 2026

आआपा के कार्यकर्ताओं ने दवा घोटाले को लेकर जीटीबी अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

नई दिल्ली, 08 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुधवार को राजधानी के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के बाहर दिल्ली सरकार के स्वास्थ विभाग में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा और स्वास्थ्य घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान आआपा के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले तीन दिनों से आआपा के नेता राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को दवाओं में 650 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी दे रहे है।

आआपा दिल्ली अध्यक्ष ने कहा कि 100 करोड़ रुपये की दवाई खरीदी और उसके लिए 400 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 100 करोड़ की दवाई में 300 करोड़ का कमीशन सरकार ने खाया। 103 करोड़ का कमीशन एक्स-रे मशीन पर खाया, 50 करोड़ का कमीशन चादर में खाया। ऐसे करके इस सरकार ने 650 करोड़ का घोटाला किया है।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि 650 करोड़ रुपये का घोटाला हो गया और सारे घोटाले का असली गुनहगार राजीव रंगीला है वही सारे घोटाले का मास्टरमाइंड है जिसे एक महीने पहले एसीबी ने देश से जर्मनी भागा दिया।

भारद्वाज ने दावा किया कि लगभग 10 लाख रुपये की अनुमानित बाजार कीमत वाली एक एक्स-रे मशीन को करीब 33 लाख रुपये में खरीदा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल की बेड शीट और कई अन्य मेडिकल सामान भी उनकी असल कीमत से कई गुना ज़्यादा दाम पर खरीदे गए, जिससे खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।

आआपा ने पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने, कथित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.