July 09, 2026

नेपाल से सीमा विवाद पर पीएम बालेन्द्र शाह के बयान को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा

काठमांडू, 09 जुलाई । सीमा संबंधी मुद्दे पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के बयान को लेकर विपक्षी दलों ने गुरुवार को भी प्रतिनिधि सभा की बैठक में विरोध जारी रखा। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सभी सांसद सामूहिक रूप से अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध जताने लगे।

सभी विपक्षी सांसदों के खड़े होने के बाद स्पीकर डोल प्रसाद अर्याल ने कहा कि विपक्ष लंबे समय से एक ही मुद्दे पर सदन का ध्यान आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी सांसदों की बात का विषय एक ही है, इसलिए सदन की गरिमा और समय का ध्यान रखते हुए विपक्ष की ओर से केवल एक सांसद अपनी बात रखें, ताकि बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई जा सके। इस पर विपक्ष की ओर से एक सांसद ने कहा, "संसद में उठाए गए सवालों का जवाब प्रधानमंत्री को स्वयं संसद के रोस्ट्रम पर खड़े होकर देना चाहिए।"

आज की बैठक में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की ओर से कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों की मंत्री सोविता गौतम महान्यायाधिवक्ता की वार्षिक प्रतिवेदन सदन में पेश करेंगी। इसके अलावा मंत्री गौतम भ्रष्टाचार निवारण आयोग की 35वीं वार्षिक प्रतिवेदन भी सदन के पटल पर रखेंगी।कार्यसूची के अनुसार प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की ओर से मंत्री सोविता गौतम 'राष्ट्रीय सेवा दल विधेयक' प्रस्तुत करने की अनुमति मांगने का प्रस्ताव भी रखेंगी और उसके बाद विधेयक सदन में पेश करेंगी।

संसद सचिवालय के अनुसार मंत्री गौतम 'नेपाल विशेष सेवा अधिनियम' की पूर्व व्यवस्था को पुनः लागू करने संबंधी विधेयक पर विचार किए जाने का प्रस्ताव भी सदन में प्रस्तुत करेंगी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.