July 21, 2026

अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत और 80 लोग घायल हो गए।

अफगानिस्तान में कल भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ से पूर्वी हिस्से में स्थित नूरिस्तान प्रांत में कम से कम 20 लोग मारे गए, लगभग 80 अन्य घायल हो गए और 100 से अधिक लोग लापता हैं। अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बाढ़ के कारण प्रांत में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं और उन्होंने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें पीड़ितों के शवों को निकालना, घायलों को बचाना और लापता लोगों की तलाश करना शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि जांच और क्षति आकलन पूरा होने के बाद हताहतों और संपत्ति के नुकसान के प्रारंभिक आंकड़े जारी किए जाएंगे।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.