July 22, 2026

पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार को उनकी जयंती पर याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, “समाज के लिए उनकी सेवा और महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय था। समाज के सभी वर्गों में उनका बहुत सम्मान था। राज्य में एनडीए सरकार उनके विजन को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अजित दादा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो पोस्ट्स में अजित पवार को याद किया। उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित दादा पवार, जो अपनी साफगोई, मजबूत लीडरशिप और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते थे, उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हैं।”

दूसरी पोस्ट में फडणवीस ने उनकी दूरदर्शी सोच, सबको साथ लेकर चलने वाली लीडरशिप और महाराष्ट्र के लिए दिए गए स्थायी योगदान की सराहना की।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भावुक पोस्ट में कहा कि 22 जुलाई का दिन उनके लिए खुशी और दुख दोनों लेकर आया है। उन्होंने लिखा, “आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन की खुशी और अजित दादा की दुखद याद… यह एक आंख में खुशी और दूसरी आंख में आंसू वाला दिन है।”  

शिंदे ने आगे कहा कि अजित पवार की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन उनके सपनों को पूरा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अजित दादा द्वारा कार्यकर्ताओं को दिए गए सबकों, समय की पाबंदी, प्रशासनिक कुशलता और वित्त मंत्री के रूप में बजट के जरिए महायुति के वादों को पूरा करने की तारीफ की। 

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.