July 22, 2026

रामानुजगंज शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

बलरामपुर, 22 जुलाई।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आज बुधवार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी ने नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, बायपास सड़क उपलब्ध होने के बावजूद भारी वाहन पहाड़ी मंदिर चौक, चांदनी चौक, लरंग साय चौक होते हुए अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर मार्ग से गुजर रहे थे। इस मार्ग पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय सहित कई शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं। यहां आम नागरिकों और स्कूली बच्चों की आवाजाही अधिक रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

इसी को देखते हुए नगर पालिका रामानुजगंज क्षेत्र में पहाड़ी मंदिर चौक, चांदनी चौक, लरंग साय चौक से अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर तक भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।अब सभी भारी वाहनों को पहाड़ी मंदिर चौक–महाराणा प्रताप चौक–अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर बायपास मार्ग से होकर गुजरना होगा।

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहनकर्ताओं से आदेश का पालन करते हुए केवल निर्धारित बायपास मार्ग का उपयोग करने की अपील की है, ताकि नगर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.