July 28, 2026

संसद परिसर में राजग की मंगल मिलन बैठक शुरू

नई दिल्ली, 28 जुलाई । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक मंगलवार सुबह संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में शुरू हो गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे और नए पेपर लीक रोधी कानून पर उठाए गए कदमों के बारे में सांसदों को जानकारी दे सकते है।

बैठक में पहली बार नवगठित नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया को विशेष आमंत्रित के रूप में बुलाया गया है। यह दल विपक्ष से अलग हुए 20 सांसदों से मिलकर बना है।

बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीयमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद राघव चड्ढा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे सहित कई नेता पहुंचे। 'मंगल मिलन' बैठक का मुख्य एजेंडा संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान सदन में समन्वय, सरकार की विधायी रणनीति और प्रमुख विधेयकों पर चर्चा करना है। हाल ही में सार्वजनिक परीक्षाएं (संशोधन) विधेयक पेश किए जाने के बाद सरकार आगे की संसदीय रणनीति पर भी मंथन करेगी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.