August 03, 2026

विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप के लिए असम के 16 खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित

गुवाहाटी, 03 अगस्त । असम के 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुंचेओन 2026 विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप हेतु किया गया है। यह प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर, 2026 तक दक्षिण कोरिया के चुंचेओन स्थित एयर डोम में विश्व ताइक्वांडो (डब्ल्यूटी) के तत्वावधान में आयोजित होगी।

ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ असम (टीएमएसएए), जो इंडिया ताइक्वांडो से संबद्ध है, ने बताया कि चयनित खिलाड़ी कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत, युगल तथा समूह पूमसे स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित खिलाड़ियों में सरस्वती देवी काबराबाम (व्यक्तिगत कैडेट बालिका), देबाशीष दास (व्यक्तिगत जूनियर पुरुष), अरन्या दत्ता एवं दिशा पात्रा (कैडेट बालिका युगल), धीर कश्यप तालुकदार, मृगांक के. दत्ता एवं रिग्बी शर्मा (कैडेट बालक समूह), निशिता बोरा, प्रीति खाखलारी एवं अभिलाषा दास (कैडेट बालिका समूह), डेजडिमोना पाठक, श्यामंतिका बरुवा एवं दीया पात्रा (जूनियर बालिका समूह) तथा बेनला केम्पराई, पल्लबी हैंडिक और हृत्तिका आलमयान (सीनियर महिला समूह) शामिल हैं।

टीएमएसएए ने असम सरकार और विभिन्न कॉर्पोरेट संस्थानों से खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है। संघ के अनुसार, खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यात्रा, आवास और पंजीकरण सहित सभी खर्च स्वयं वहन करने पड़ रहे हैं।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.