August 03, 2026

नशे पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर फोकस: धमतरी जिला समन्वय बैठक में व्यापक कार्रवाई के निर्देश

धमतरी, 03 अगस्त । धमतरी जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक, सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी), सड़क सुरक्षा, नशा मुक्त भारत अभियान और नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को सूचना तंत्र मजबूत करने तथा प्रशासन और पुलिस के बीच सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए स्कूलों, महाविद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अवैध गतिविधियों और कानून उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करने, चौक-चौराहों, बस स्टैंड और ढाबों में नियमित जांच अभियान चलाने तथा सड़कों पर अव्यवस्थित ठेले-गुमटियों और अवैध पार्किंग पर नियंत्रण के निर्देश भी दिए गए। सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग लगाने तथा निराश्रित मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार, अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि प्रशासन और जनता की साझी भागीदारी से सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.