August 11, 2026

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

बोगोटा (कोलंबिया), 11 अगस्त। कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही हुी है। देश में राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई है। अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया को सोमवार सुबह 7:34 बजे 7.4 तीव्रता और इसके बाद सुबह 8:18 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप का सामना करना पड़ा।दोनों बार भूकंप का केंद्र पश्चिमी राज्य चोको का सैन होस डेल पालमार नगरपालिका क्षेत्र रहा। कोलंबियाई भू-वैज्ञानिक सेवा के अनुसार, पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही।

द बोगोटा पोस्ट और एबीसी न्यूज की रिपोर्ट, स्थानीय लोग और बचावकर्मी गिरी हुई इमारतों के मलबे में खोजबीन कर रहे हैं। देश के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने कई शहरों में हुई व्यापक तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित की है। राष्ट्रपति के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है और 572 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में परेरा और कैली शहर शामिल हैं। इन इलाकों में दर्जनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भूकंप के झटकों से कम से कम 61 इमारतें ढह गईं और 1,600 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि दर्जनों स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्र और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। बताया गया है कि भूकंप के बाद आर्मेनिया, कैली, मनीज़ालेस, परेरा, क्विबडो, बुएनावेन्चुरा और कार्टागो शहरों में सात हवाई अड्डों ने अपनी सेवाएं रोक दीं।

अधिकारियों ने कहा कि राजधानी बोगोटा में किसी इमारत के गिरने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर और पनामा सहित पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। यह आपदा 9 अगस्त की देररात 12:57 बजे वेनेजुएला की सांता एना डेल टैचिरा म्युनिसिपैलिटी में आए 3.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद हुई है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.