August 16, 2026

इतिहास के पन्नों में 17 अगस्त : अमर क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की शहादत का दिन

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 17 अगस्त का दिन विशेष महत्व रखता है। यह वही दिन है जब महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनकी शहादत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उन गौरवशाली अध्यायों में शामिल है, जो आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए त्याग और साहस की प्रेरणा देते हैं।

मदन लाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर 1883 को अमृतसर में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उच्च शिक्षा के लिए वे इंग्लैंड गए, जहां उनका संपर्क भारतीय राष्ट्रवादी विचारों से हुआ। उस समय विदेश में रहकर भी कई भारतीय युवा ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ा रहे थे। ढींगरा भी इसी विचारधारा से प्रभावित हुए और भारत की गुलामी के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुना।

01 जुलाई 1909 को लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान ढींगरा ने ब्रिटिश अधिकारी सर विलियम हटन कर्जन वायली की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया का ध्यान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की ओर खींचा। उन्हें गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया और अदालत ने मौत की सजा सुनाई। 17 अगस्त 1909 को लंदन की पेंटनविल जेल में मदन लाल ढींगरा को फांसी दे दी गई। उन्होंने बिना झुके अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1717 - फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1743 - स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1787 - यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।

1836 - ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

1858 - हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1909 - मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी।

1914 - लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1915 - चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

1917 - इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1924 - फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1941 - पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।

1945 - सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।

1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना

1959 - सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।

1970 - सोवियत संघ ने वेनेरा-7 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया। 15 दिसंबर को इस स्पेसक्राफ्ट ने शुक्र ग्रह पर लैंडिंग की। किसी भी दूसरे ग्रह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले ये पहला स्पेसक्राफ्ट है।

1978 - अटलांटिक सागर के पार पहली हॉट एयर बैलून यात्रा।

1982 - जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।

1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत ऑर्नाल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।

1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1998 - राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।

1999 - तुर्की में 7.4 तीव्रता के भूकंप से 17 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई।

2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की 1998: क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की से संबंधों की बात मानीक्लोनिंग की अनुमति।

2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।

2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।

2007 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।

2008 - झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।

2008 - अमेरिका के महान तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में आठ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया।

2009 - आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जन्म

1916 - अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त।

1932 - वी.एस. नायपॉल - भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे।

1941 - वॉय. वी. रेड्डी - भारतीय रिजर्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।

1941 - बिमल जालान - भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर।

1961 - अनामिका - हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।

निधन

1909 - मदन लाल ढींगरा - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी।

1949 - पुलिन बिहारी दास - महान स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी ।

1958 - जॉन मार्शल - 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।

1982 - फादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था।

2007 - दशरथ मांझी - एक ऐसे भारतीय व्यक्ति थे, जिन्हें 'बिहार का माउंटेन मैन' कहा जाता है।

2020 - पंडित जसराज - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक थे।

2020 - निशिकांत कामत - हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- इंडोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.