August 20, 2026

मुख्यमंत्री ने जन कौशल एवं स्वयम् स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, 20 अगस्त । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मोती नगर विधानसभा में ‘द मदन लाल खुराना फाउंडेशन’ द्वारा स्थापित जन कौशल केंद्र एवं स्वयम् स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ये केंद्र युवाओं को एआई और आधुनिक कौशल से सशक्त करने के साथ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ेंगे। जनसेवा का यही भाव स्वर्गीय मदन लाल खुरानाजी के खुशहाल और सशक्त दिल्ली के स्वप्न को आगे बढ़ाता है। उन्होंने इस प्रेरणादायी पहल के लिए विधायक हरीश खुराना का साधुवाद किया। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक उमंग बजाज, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर मौजूद रहे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.