August 21, 2026

सड़क मार्ग से पोखरा होते हुए मुक्तिनाथ की धार्मिक यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह |

काठमांडू, 21 अगस्त । नेपाल के मुस्तांग जिले में स्थित मुक्तिनाथ के दर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह शुक्रवार सुबह काठमांडू से अपनी सरकारी गाड़ी से पोखरा के लिए रवाना हुए । सत्ता संभालने के बाद काठमांडू से बाहर यह उनकी पहली निजी यात्रा है।

प्रधानमंत्री सचिवालय के अनुसार, निजी यात्रा होने के कारण इस बारे में सुरक्षा एजेंसियों को औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले बालेन्द्र शाह काठमांडू से बाहर अपनी पार्टी के राष्ट्रीय महाधिवेशन में सहभागी होने गए थे। इस राजनीतिक यात्रा के बाद यह उनकी पहली निजी यात्रा है। उनके साथ पत्नी सविना काफ्ले और बेटी साथ में है।

पोखरा पुलिस प्रवक्ता डीएसपी वीरेन्द्र कुमार पासवान ने बताया कि प्रधानमंत्री के पोखरा दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय या गृह मंत्रालय से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उनकी पार्टी को भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष यदु अधिकारी ने शाह के भ्रमण को लेकर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा, “पुलिस ने मुझसे जानकारी मांगी थी, लेकिन पार्टी को कोई जानकारी नहीं दी गई है।”

प्रधानमंत्री के मुस्तांग जाने का कार्यक्रम तय होने की बात कही जा रही है, लेकिन मुस्तांग पुलिस को भी उनके दौरे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मुस्तांग के डीएसपी रामचन्द्र तिवारी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

पोखरा पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री के कास्की जिले के अन्नपूर्णा के अस्ताम स्थित एक रिसॉर्ट में रात बिताने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के लिए रिसॉर्ट पहले ही बुक किया जा चुका है। प्रधानमंत्री के साथ यात्रा कर रहे उनके प्रमुख सलाहकार कुमार बेन ने कहा कि नितांत निजी भ्रमण है इसलिए प्रचार नहीं किया गया है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.