August 25, 2026

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी दिल्ली के एम.एससी. विद्यार्थी ऋषिकेश की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 25 अगस्त । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के एम.एससी. विद्यार्थी ऋषिकेश की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच किए जाने की मांग की है।

केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आईआईटी दिल्ली में ऋषिकेश की दुखद मौत से उन्हें बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच तय समय-सीमा के भीतर होनी चाहिए और छात्रों की सभी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 65 से अधिक आईआईटी छात्रों ने आत्महत्या की है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। केजरीवाल ने कहा कि देश आईआईटी की शैक्षणिक उत्कृष्टता पर गर्व करता है, लेकिन उत्कृष्टता का पैमाना केवल रैंक, ग्रेड और प्लेसमेंट तक सीमित नहीं रह सकता।

केजरीवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि प्रत्येक छात्र को जरूरत के समय मदद मिल सके। छात्रों की बात सुनने वाला कोई हो और मुश्किल परिस्थितियों में सहायता मांगने के लिए उन्हें सुरक्षित एवं भरोसेमंद माहौल मिले।

उन्होंने कहा कि इस पूरे सिस्टम पर आत्म-मंथन करने और उसमें आवश्यक सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी भी स्थिति में निराश नहीं किया जा सकता।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.