August 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कल ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में युवाओं को करेंगे संबोधित |

नई दिल्ली, 26 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के युवाओं की भागीदारी होगी और इसमें खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, वॉलंटियरिंग, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर लाया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह आयोजन मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर किया जा रहा है। देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों से युवा इसमें भाग लेंगे। प्रधानमंत्री का यह संवाद फिट, अनुशासित और खेल भावना से युक्त राष्ट्र निर्माण की उनकी दृष्टि के अनुरूप है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास एजेंडा के केंद्र में रखा गया है।

खेलो इंडिया डायलॉग के बाद स्थानीय स्तर पर युवाओं, स्वयंसेवकों, खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद होगा। इसमें युवाओं को प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों और पदक विजेताओं से सीधे बातचीत का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा संवाद होगा, जिसमें प्रतिभागी अपने विचार और आकांक्षाएं साझा करेंगे।

यह संवाद पांच प्रमुख विषयों खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर सुविधाओं और कोचिंग से मजबूत करना, 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा पहचान और दीर्घकालिक एथलीट विकास, शासन मंचों और वॉलंटियरिंग से युवा नेतृत्व तैयार करना, नागरिक जिम्मेदारी और भविष्य के कौशल से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना तथा खेल और साथियों के नेटवर्क से नशा मुक्त युवा आंदोलन को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.