August 26, 2026

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों, विशेषकर केरल के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली, 26 अगस्त । ओणम के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों, विशेषकर केरल के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने अपने एक्स संदेश में कहा कि ओणम केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुरानी परंपराओं को दर्शाने वाला प्रिय त्योहार है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व हर घर में खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में आपसी मेल-जोल, एकता और उम्मीद की भावना को मजबूत करे।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ओणम पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए त्योहार के सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देने की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि ओणम के रंग और उत्सव हर परिवार के लिए शांति, समृद्धि और नई शुरुआत लेकर आएं। उन्होंने कहा कि यह शुभ त्योहार एकता के बंधन को मजबूत करने के साथ जीवन को खुशियों और खुशहाली से भर दे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केरल के लोगों को बधाई देते हुए कामना की कि ओणम का यह खुशी का अवसर सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओणम को केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को खुशी और उल्लास के साथ जोड़ता है तथा एकता, सद्भाव और आपसी मेल-जोल की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने ओणम को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाला फसल पर्व बताते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह त्योहार सभी के लिए खुशियां, नई शुरुआत और समृद्धि लेकर आए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के किसानों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए अच्छी फसल की कामना की। उन्होंने कहा कि ओणम की भावना लोगों के जीवन को उम्मीद, खुशी और सद्भाव से भर दे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी अन्नदाता किसान भाई-बहनों और देशवासियों को ओणम की बधाई दी तथा भगवान श्री हरि विष्णु और राजा महाबली की कृपा सभी पर बने रहने की प्रार्थना की।

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ओणम को हरियाली और खुशहाली का प्रतीक बताते हुए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आने तथा देशवासियों के बीच एकता और भाईचारा मजबूत होने की कामना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समृद्ध भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा और सामाजिक सद्भाव के महापर्व ओणम की प्रदेशवासियों और अन्नदाता साथियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लाए तथा राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक गौरव को और मजबूत करे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओणम के अवसर पर दिल्ली के साथ देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समृद्धि और एकजुटता का यह त्योहार हर घर में शांति, खुशहाली और खुशियां लाए।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.