August 27, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को जशपुर जिले के दौरे पर

रायपुर, 27 अगस्त । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे ग्राम बगिया से ग्राम केरसई के लिए रवाना होंगे। केरसई में वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के बाद दोपहर 12:05 बजे ग्राम गारीघाट के लिए प्रस्थान करेंगे।

गारीघाट में मुख्यमंत्री महतारी सदन पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा यहां भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे पंडरीपानी हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनका रायपुर आगमन दोपहर 3:40 बजे निर्धारित है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.