August 28, 2026

जन धन योजना ने अभूतपूर्व पैमाने पर काम किया, परिवर्तनकारी परिणाम दिए और इसका प्रभाव बेमिसाल रहा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जन धन योजना ने अभूतपूर्व पैमाने पर काम किया है और इसके परिणाम परिवर्तनकारी रहे हैं, जिसका प्रभाव बेमिसाल है।


प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक 59 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें कुल जमा राशि 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में इसी दिन किया था। विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल के रूप में, यह योजना सभी भारतीयों के लिए बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच को लगातार नया रूप दे रही है।


इस योजना के तहत 78 प्रतिशत खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं, और लगभग 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के स्वामित्व में हैं।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.