August 31, 2026

बच्चे से दरिंदगी मामले में मौजपुर के प्ले स्कूल को सील करने की कार्रवाई शुरू

नई दिल्ली, 31 अगस्त । बच्चे के साथ दरिंदगी मामले में मौजपुर (जाफराबाद) इलाके के प्ले स्कूल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार ने बच्चे के साथ हुई भयावह घटना को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूल परिसर को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच चल रही है। दिल्ली सरकार ने दोषियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि जाफराबाद के प्ले स्कूल में मासूम के साथ दरिंदगी मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर स्कूल की निदेशिका, प्रधानाचार्या, शिक्षिका और आया के खिलाफ जाफराबाद थाने में पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा 28 अगस्त को दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.