September 01, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई रील इंस्टाग्राम पर शेयर करके 7.8 प्रतिशत विकास दर हासिल करने के लिए देशवासियों को बधाई दी है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई रील इंस्टाग्राम पर शेयर करके 7.8 प्रतिशत विकास दर हासिल करने के लिए देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग नकारात्मकता और झूठ फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बीच देश के भीतर कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं। वे झूठ की गूंज फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। बीते दिनों पुणे में ऐसे ही कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों में झड़प हो गई थी। इसके बाद इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम होना है। यहां कार्यक्रम स्थल को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। मध्यप्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इस आयोजन के लिए नगर निगम के अधीन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी है, जबकि शहरी निकाय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एक पुराने आदेश का हवाला देकर मंजूरी प्रदान करने में असमर्थता जता रहा है।

पीएम मोदी ने दी बधाई प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने में देश के सभी 140 करोड़ लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को बधाई देता हूं, उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए। जब दुनिया युद्ध और संकटों से घिरी है तो भारत विकास कर रहा है और इन सारी बाधाओं को पार कर रहा है। सोना खरीदने और विदेश यात्रा से बचने की अपील पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि ऐसे समय हमें हमें लोकल फॉर वोकल होने और स्वदेशी पर भरोसा करने की जरूरत है। आत्मनिर्भरता के लिए प्रयास करना है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर जरूरी ना हो तो विदेश यात्रा ना करें। शादी विदेश में ना करें और सोना ना खरीदें। बता दें कि ईरान अमेरिका युद्ध के बीच पहले भी पीएम मोदी सोना ना खरीदने की अपील कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। इसलिए हमें पुरुषार्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीति और नीयत दोनों साफ है। ऐसे में सभी को मिलकर देश को नई ऊंचाई पर ले जाना है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.