September 01, 2026

उत्कृष्ट बस्तर अभियान के तहत 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को मिली मूल्यांकन पत्रिका, अभिभावक भी रहेंगे शैक्षणिक प्रगति से अवगत

बस्तर जिले में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने उत्कृष्ट बस्तर अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को मूल्यांकन पत्रिकाएं सौंपी। इस पहल के माध्यम से जिले में कक्षा दसवीं और बारहवीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का निरंतर और व्यवस्थित लेखा-जोखा रखा जाएगा।

       इस मूल्यांकन पत्रिका के जरिए छात्रों के मासिक टेस्ट और परीक्षाओं के परिणामों को संकलित किया जाएगा, जिससे उनकी कमजोरियों और मजबूत पक्षों की सटीक पहचान हो सकेगी। साथ ही, बच्चों की शैक्षणिक स्थिति से उनके अभिभावकों को भी निरंतर अवगत कराया जाएगा, ताकि वे भी घर पर बच्चों की पढ़ाई पर समुचित ध्यान दे सकें और उनका मार्गदर्शन कर सकें।

       कलेक्टोरेट में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल तथा जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पाण्डे, सहायक परियोजना समन्वयक श्री राकेश खापर्डे, ज्ञानगुड़ी प्रभारी श्री अलेक्जेंडर एम चेरियन सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ लागू किया जाए, ताकि बस्तर के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।


Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.