September 01, 2026

छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को दिल्ली बुलाया गया

रायपुर, 01 सितंबर । छत्तीसगढ़ भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल होने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू को आज अचानक दिल्ली बुलाया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें लग रही हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर तोखन साहू ने कहा कि वे पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता है और पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी इसे वो निभाएंगे।

हालांकि इस रेस में केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के अलावा पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नाम की भी चर्चा है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.