September 02, 2026

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ इन दिनों लगातार चर्चा में

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बीच ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के निर्देशक आदित्य धर ने यश का खुलकर समर्थन किया है। आदित्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘टॉक्सिक’ से यश की तस्वीर शेयर करते हुए उनका नाम लिखा और हार्ट तथा पावर इमोजी के जरिए तारीफ की। आदित्य धर का यह रिएक्शन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ महीने पहले तक उनकी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और यश की ‘टॉक्सिक’ को बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आना था। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय थी और इसे साल के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबलों में से एक माना जा रहा था।

आखिरी समय में टल गई थी टक्कर ‘टॉक्सिक’ के निर्माताओं ने मार्च की शुरुआत में फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी थी। उस समय मेकर्स ने मध्य पूर्व में तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों को फैसले की वजह बताया था। इसके बाद फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने से ‘धुरंधर 2’ के साथ होने वाला बड़ा मुकाबला टल गया। फिल्म की रिलीज टलने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी चली थी कि क्या ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त लोकप्रियता के कारण ‘टॉक्सिक’ पीछे हटी। हालांकि यश ने बाद में ऐसी अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किसी फिल्म के डर से नहीं बल्कि परिस्थितियों और अपनी फिल्म को बेहतर बनाने की जरूरत को देखते हुए किया गया था।

26 अगस्त को रिलीज हुई Toxic कई बदलावों के बाद ‘टॉक्सिक’ आखिरकार 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को लेकर समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। आलोचनाओं के बावजूद फिल्म को इंडस्ट्री के कई कलाकारों का समर्थन मिला है। आदित्य धर से पहले ऋषभ शेट्टी ने भी यश के अभिनय और फिल्म में किए गए प्रयोग की तारीफ की थी। ऐसे में आदित्य की इंस्टाग्राम स्टोरी ने यश के प्रशंसकों का ध्यान खास तौर पर खींचा है।

क्या यश के साथ फिल्म बनाएंगे आदित्य? आदित्य धर की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा भी शुरू हो गई। कई फैंस अब यश और आदित्य धर को एक फिल्म में साथ देखने की मांग कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया कि भविष्य में दोनों किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला सकते हैं। हालांकि अभी तक यश या आदित्य धर की तरफ से ऐसी किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खास बात यह है कि जिस फिल्म को कभी आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा था, उसी ‘टॉक्सिक’ और उसके स्टार यश के समर्थन में अब खुद आदित्य सामने आए हैं। उनका छोटा सा सोशल मीडिया पोस्ट फिल्मी प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.