September 03, 2026

दिल्ली के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा का निधन, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ने जताया दुख

नई दिल्ली, 03 सितंबर । दिल्ली के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा का गुरुवार की सुबह सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने 23 मार्च 2022 को दिल्ली के लोकायुक्त की शपथ थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत दिल्ली के मंत्रियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कहा कि दिल्ली के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनका जाना न्याय एवं जनसेवा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह उनके निधन के समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक बताया है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनके निधन को न्याय जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सिरसा ने कहा कि न्याय और जनहित के प्रति उनका समर्पण एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.