September 05, 2026

रांची के मोरहाबादी मैदान में चैलेंजर ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा केन्द्र की ओर से किया जाएगा।

रांची, 05 सितंबर । राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले 31 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही चैलेंजर ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता इस वर्ष 13 से 20 सितंबर तक होगी। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा केन्द्र की ओर से किया जाएगा।

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने शनिवार को बताया कि चैलेंजर ट्रॉफी की पहचान रांची के साथ आसपास के जिलों में भी प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता के रूप में बनी हुई है। फुटबॉल प्रेमियों, खिलाड़ियों और क्लबों को हर वर्ष इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है। उन्होंने बताया कि सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जन मंच और लक्ष्य डिफेंस अकादमी के सदस्य भी आयोजन में सक्रिय सहयोग करेंगे।

डॉ. बब्बू ने कहा कि झारखंड में खेल और खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल संजीवनी के समान है। यह युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ मनोरंजन का भी सशक्त माध्यम है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता की विजेता टीम को 71 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर सहित विभिन्न श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता को लेकर रांची और आसपास के क्षेत्रों के फुटबॉल खिलाड़ियों, क्लबों और खेलप्रेमियों में उत्साह है। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.