September 05, 2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय चयन ट्रायल हुआ।

मुरादाबाद, 05 सितम्बर । प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय चयन ट्रायल हुआ। अंडर-15 बालक और बालिका वर्ग के करीब 30 खिलाड़ियों ने कोर्ट पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब गाजियाबाद में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 9 सितंबर तक गाजियाबाद में आयोजित होगी। अंडर-15 बालक वर्ग में हुनाल शर्मा, आदित्य यादव, आरुष राज, दक्ष गोस्वामी, पार्थ चाहल, युवान चौधरी का चयन हुआ। वहीं बालिका वर्ग में गौरी अग्रवाल, स्तुति भटनागर, सुव्रीन कौर, नित्य बालव और मिरल चौहान ने मंडलीय टीम में जगह बनाई।

चयन प्रक्रिया क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह और बैडमिंटन कोच आसिफ सिद्दीकी की देखरेख में हुई।

खिलाड़ियों ने ट्रायल के दौरान अपने खेल कौशल, फिटनेस और कोर्ट पर प्रदर्शन के आधार पर चयन के लिए दावेदारी पेश की।

इस दौरान प्रधान सहायक राम कृपाल, गोविंद कुमार यादव, सचिन बिश्नोई, ललिता चौहान, धीरज आदि मौजूद रहे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.