September 05, 2026

लाखों की धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार

रायगढ़, 5 सितंबर । कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराने वाली चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को घरघोड़ा पुलिस ने जशपुर से गिरफ्तार किया है। आरोप‍ित की पहचान सुनील तिवारी, निवासी इंदौर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोप‍ित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

कम समय में अधिक रकम का दिया था लालच

मामले में प्रार्थी लालबाबू गुप्ता ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि नवापारा घरघोड़ा में शुष्क इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी संचालित की जा रही थी। कंपनी के माध्यम से लोगों को कम समय में अधिक रकम देने का लालच देकर मासिक जमा और फिक्स डिपॉजिट के रूप में पैसा जमा कराया जाता था।

प्रार्थी ने भी कंपनी के झांसे में आकर वर्ष 2012 से अपने तथा अपने पति/पिता बसंती गुप्ता के नाम पर प्रतिमाह 601 रुपये की दर से रकम जमा करना शुरू किया था। वार्ड के कई अन्य लोगों ने भी कंपनी में अपनी रकम निवेश की थी।

वर्ष 2016 में कंपनी संचालक राजकुमार कोसे निवेशकों की रकम वापस किए बिना नवापारा घरघोड़ा से फरार हो गया। बाद में उसके वापस आने पर निवेशकों ने अपनी रकम मांगी, लेकिन कंपनी बंद होने और कंपनी के खिलाफ मामला चलने का हवाला देते हुए रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया। निवेशकों को कंपनी की ओर से बांड पेपर भी दिए गए थे।

इस मामले में पुलिस ने आरोप‍ित राजकुमार कोसे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

मामले की विवेचना धारा 173(8) जाफौ के तहत जारी रखते हुए पुलिस ने ROC ग्वालियर से कंपनी के डायरेक्टरों की जानकारी प्राप्त की। जांच में तीन डायरेक्टरों के नाम सामने आए—

दिनेश सैनी, पिता नंदकिशोर लोधी, निवासी मक्सी, जिला शाजापुर (मध्यप्रदेश)

नरेंद्र लोधी, पिता हरिसिंह लोधी, निवासी मक्सी, जिला शाजापुर (मध्यप्रदेश)

सुनील तिवारी, पिता दशरथ प्रसाद तिवारी, निवासी इंदौर (मध्यप्रदेश)

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोप‍ित दिनेश सैनी केंद्रीय जेल उज्जैन में निरुद्ध है। न्यायालय के आदेश पर उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए केंद्रीय जेल उज्जैन से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल उज्जैन में निरुद्ध कराया गया।

जशपुर में होने की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

प्रकरण के शेष आरोप‍ितों की तलाश के दौरान घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का फरार डायरेक्टर सुनील तिवारी जशपुर आया हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोप‍ित को जशपुर से अभिरक्षा में लिया और थाना घरघोड़ा लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोप‍ित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने आरोप‍ित को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.