September 07, 2026

बलौदाबाजार के 43 गांवों में लगेंगी हाई मास्ट लाइटें, 2.06 करोड़ रुपये की स्वीकृति

रायपुर, 7 सितंबर । राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की अनुशंसा पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के 43 गांवों में हाई मास्ट लाइट स्थापना के लिए 2 करोड़ 6 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे रात्रिकालीन सुरक्षा, आवागमन और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

मंत्री टंक राम वर्मा ने साेमवार काे कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाई मास्ट लाइट लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और गांवों की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार, जनपद पंचायत बलौदाबाजार के अंतर्गत देवरी, लिमाही, भद्रापाली (दो स्थल), गैतरा, भरसेली, सरकीपार, कोकड़ी, भाटागांव और चरोटी में प्रत्येक के लिए पांच-पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं मगरचबा के तीन स्थलों तथा छेरछटा के लिए दो-दो लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा रायपुर जिले के तिल्दा तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड की 15-15 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए पांच लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.