September 11, 2026

वामिका, जॉन और रवीना समेत कई हस्तियों को मिलेगा 'सिने काइंड अवॉर्ड्स'

सिनेमा के जरिए सामाजिक सरोकारों और संवेदनशीलता को बढ़ावा देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के लिए सिने काइंड अवॉर्ड्स-2026 का आयोजन किया जा रहा है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और पीपल फॉर एनिमल्स के सहयोग से आयोजित यह पहल काइंडनेस, संवेदनशीलता और पशु कल्याण के लिए काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को पहचान देने पर केंद्रित है। इस वर्ष सम्मान पाने वाली प्रमुख हस्तियों में अनंत अंबानी, जॉन अब्राहम, रवीना टंडन, वामिका गब्बी, कल्याण वर्मा, अमित राय और राजन शाही के नाम शामिल हैं। इनके अलावा रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को भी सम्मानित किया जाएगा।

सिने काइंड अवॉर्ड्स के जरिए फिल्मकारों, कलाकारों, पत्रकारों, नवाचार से जुड़े लोगों और जमीनी स्तर पर बदलाव के लिए काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मान दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने का भी जरिया बन सकता है। इस पहल के तहत पशु कल्याण और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे संगठनों तथा व्यक्तिगत स्तर पर योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया भारतीय फिल्म उद्योग के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है, जबकि पीपल फॉर एनिमल्स पशु बचाव, पुनर्वास, जागरूकता और अधिकारों के लिए काम करता है। दोनों संस्थाओं का उद्देश्य सिनेमा, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच मजबूत जुड़ाव कायम करना है। सिने काइंड की ज्यूरी में सोनू सूद, हेमा मालिनी, जीनत अमान, सोनाक्षी सिन्हा और श्रिया सरन जैसे नाम शामिल हैं। आयोजकों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को सामने लाना है जो अपने प्रभाव और काम के जरिए समाज को अधिक संवेदनशील बनाने में योगदान दे रहे हैं।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.