September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेगी।

रायपुर 17 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गुरुवार को छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भी पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के तहत भाजपा की ओर से ‘वडनगर से काशी’ तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कुल 10 टोलियां शामिल होंगी। प्रत्येक टोली में 50 युवा कार्यकर्ता रहेंगे। यह यात्रा छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से होकर गुजरेगी।

यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद करेंगे। विशेष रूप से बस्तर में स्थानीय लोगों के साथ संवाद और जनसंपर्क पर जोर दिया जाएगा। बस्तर प्रवास के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी जानकारी है।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के अनुसार, इन गतिविधियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को रेखांकित किया जाएगा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.