मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर और रायगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रायपुर, 18 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर और रायगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे साइंस कॉलेज से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे वे एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव’ में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 7:30 बजे सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे तथा रात 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।