September 26, 2026

डीएचएल एक्सप्रेस -भारत में माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी वृद्धि करेगी, जो एक जनवरी 2027 से लागू होगी।

नई दिल्ली, 26 सितंबर । दुनिया की सबसे बड़ी और अग्रणी अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस ने शनिवार को कहा कि वह भारत में माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी वृद्धि करेगी, जो एक जनवरी 2027 से लागू होगी।

डीएचएल एक्सप्रेस ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक यह वार्षिक मूल्य समायोजन वैश्विक स्तर पर बढ़ते हुए परिचालन खर्चों को संतुलित करने के लिए किया गया है। सालाना शुल्क में यह वृद्धि मुद्रास्फीति के दबाव, मुद्रा में उतार-चढ़ाव और उद्योग-विशिष्ट लागतों में वृद्धि जैसे विभिन्न कारकों की वजह से की जाएगी।

कंपनी ने बताया कि मुद्रास्फीति के अलावा, उसकी लागत संरचना ऊर्जा खर्च, अनुपालन आवश्यकताओं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्राधिकरणों द्वारा लागू किए जाने वाले बदलते सीमा शुल्क से भी लगातार प्रभावित हो रही है।

डीएचएल एक्सप्रेस के दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस सुब्रमण्यन ने कहा, ”यह वार्षिक मूल्य समायोजन हमें सेवा और विश्वसनीयता के उस उच्चस्तर को बनाए रखने में सक्षम बनाता है, जिसकी हमारे ग्राहक अपेक्षा करते हैं। साथ ही यह हमारे वैश्विक परिचालन के लचीलेपन और अनुकूलन क्षमता को भी मजबूत करता है।”

सुब्रमण्यन ने कहा, ”हम अपने वैश्विक नेटवर्क, डिजिटल क्षमताओं, सुरक्षा बुनियादी ढांचे और टिकाऊ लॉजिस्टिक समाधानों में निवेश करके अपने ग्राहकों को इस बदलते परिवेश में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.