September 26, 2026

एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया

निशियो, 26 सितंबर । राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्रिया घंघास ने शनिवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हरा दिया।

निशियो जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में प्रिया ने तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा। पांचों जजों ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया। तीन जजों ने 30-27 और दो जजों ने 29-28 का स्कोर दिया।

प्रिया ने पहले राउंड में सटीक पंच लगाए और ओह योनजी को स्टैंडिंग काउंट के लिए मजबूर किया। उनके तेज जैब्स के सामने दक्षिण कोरियाई मुक्केबाज लगातार दबाव में नजर आईं। प्रिया ने यह राउंड 5-0 से अपने नाम किया।

दूसरे राउंड में भी प्रिया ने शानदार बचाव के साथ काउंटर अटैक किया। उनके बाएं हाथ के जैब्स ने ओह को परेशान किया और भारतीय मुक्केबाज ने यह राउंड भी 5-0 से जीत लिया।

तीसरे राउंड में ओह योनजी ने वापसी की कोशिश की और आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन प्रिया ने धैर्य बनाए रखते हुए प्रभावी काउंटर पंच लगाए। उन्होंने यह राउंड 3-2 से अपने पक्ष में किया और मुकाबला 5-0 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

प्रिया अब सोमवार को क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना समदोवा से भिड़ेंगी। इस मुकाबले में जीत उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचाने के साथ पदक भी पक्का कर देगी।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.