महिला सुरक्षा को लेकर ‘चलो डीयू : मार्च फॉर विमेन सेफ्टी’ को डूसू का समर्थन
नई दिल्ली, 28 सितंबर । दिल्ली विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर विद्यार्थियों की अपील पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘चलो डीयू : मार्च फॉर विमेन सेफ्टी’ को अभाविप-नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) ने समर्थन दिया है। हाल के दिनों में महिला सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों के बाद विद्यार्थियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष यश डबास ने मार्च का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रत्येक छात्रा को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिसर के साथ-साथ छात्राओं के आवागमन वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है।
डूसू अध्यक्ष ने कहा कि महिला विद्यार्थियों की सुरक्षा विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल होनी चाहिए। उन्होंने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसी उनके अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का प्रभावी समाधान किया जाना चाहिए।
डूसू सचिव रिया छावड़ी ने कहा कि महिला विद्यार्थियों की सुरक्षा विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल होनी चाहिए। उन्होंने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, नियमित सुरक्षा गश्त और शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।
डूसू पदाधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार के बीच समन्वय जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने की मांग की गई है।