September 22, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आठ दिवसीय 30वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन में लिया हिस्सा

नई दिल्ली, 22 सितंबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आठ दिवसीय 30वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिंदर सिंह जी महाराज से मुलाकात की। किरपाल बाग और संत दर्शन सिंह जी धाम बुराड़ी में आयोजित इस सम्मेलन में रूहानी मिशन के प्रमुख का 80वां जन्मदिवस भी मनाया गया।

तेरह सितंबर से शुरू इस आठ दिवसीय आयोजन में दो लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में भाजपा विधायक अशोक गोयल, विभिन्न धर्मों के आध्यात्मिक नेता और 650 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए। समापन कार्यक्रम में ध्यान और आध्यात्मिकता पर विचार-विमर्श के साथ 68वां रक्तदान शिविर, 43वां निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी शिविर और 23वां वस्त्र वितरण शिविर आयोजित किया गया।

सम्मेलन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, स्विटजरलैंड, कनाडा और कई अन्य देशों से 650 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। समापन अवसर पर संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने ध्यान को भीतर की ओर मोड़ने और ईश्वर से जुड़ने के लिए का मुख्य जरिया बताया। उन्होंने कहा कि भटकाने वाली चीजों से भरी इस दुनिया में हमें ईश्वर से जुड़ने और जीवन के सच्चे मकसद को जानने और ईश्वर को पाने को पूरा करने के लिए अपने भीतर झांकना होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को जन्मदिन पर बधाई दी। साथ ही ध्यान, शांति और मानवता की सेवा के प्रति उनके दशकों लंबे समर्पण की सराहना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बारे में जितना ज्यादा वह जानती हैं, वह यह है कि इंजीनियरिंग से आध्यात्मिकता तक की उनकी अद्भुत यात्रा प्रभावित करती है। आखिर में माता रीटा और अन्य ने गुरु नानक देव जी महाराज की वाणी से एक भावपूर्ण भजन “हम घर साजन आए” प्रस्तुत किया।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.