September 29, 2026

22 वर्ष बाद ईसाई धर्म छोड़कर एक परिवार के छह सदस्यों ने सनातन धर्म में की वापसी

जगदलपुर, 29 सितंबर । बस्तर जिले के ग्राम पंचायत कुंरदी अंर्तगत सुलियागुड़ा पारा में मंगलवार काे कचरा पाटी परगना माहरा समाज के नेतृत्व में एक परिवार के छह सदस्यों ने 22 वर्षों से अपनाए ईसाई धर्म को छोड़कर पुनः अपनी पारंपरिक संस्कृति,रीति रिवाज और सामाजिक परंपराओं से पुनः जुड़ने की इच्छा के साथ सनातन धर्म अपनाया।

गांव की पारंपरिक रीति रिवाज एवं विधि विधान के अनुसार नाइक,पाइक एवं माहरा समाज के समाज प्रमुखों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में रुक्मणी कश्यप,बुदरी कश्यप,बाबूलाल कश्यप,राजमनी कश्यप,राममूर्ति कश्यप एवं अमन कश्यप ने 22 वर्ष बाद सनातन धर्म स्वीकार किया।

कचरा पाटी परगना माहरा समाज के अध्यक्ष धनुर्जय बघेल ने कहा कि 22 वर्षों बाद परिवार का अपनी मूल सनातन परंपरा और संस्कृति से पुनः जुड़ना स्वागतयोग्य है। यह परिवार का स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है। समाज उनकी परंपरा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की भावना का सम्मान करता है। कार्यक्रम में कचरा पाटी परगना माहरा समाज अध्यक्ष धनुर्जय बघेल एवं संरक्षक प्रेम चालकी, नाइक पाइक सहित समाज प्रमुख और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.